लोकसभा स्पीकर का पद भाजपा रखेगी अपने पास, एनडीए के सहयोगी दल को मिल सकता है डिप्टी स्पीकर पद
नई दिल्ली. रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के घर पर संसद सत्र को लेकर बड़ी बैठक हुई थी। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा, रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव, किरण रिजिजू, जेडीयू नेता ललनसिंह, चिराग पासवान आदि नेता शामिल हुए थे। इस बैठक में 18वी लोकसभा के पहले संसदीय सत्र और स्पीकर और डिप्टी स्पीकर के पद को लेकर एनडीए उम्मीदवार के लिये चर्चा की थी।
भाजपा के लिये चुनौती बना स्पीकर-डिप्टी स्पीकर का पद
लोकसभा चुनाव में जीतकर एनडीए ने सरकार बना ली है। पीएम नरेन्द्र मोदी तीसरी बार पीएम बन गये हैं और कैबिनेट में मंत्रियों को पोर्टफोलियो भी बंट चुका है। अब लोकसभा स्पीकर का लेकर चर्चा तेज हो गयी है। भाजपा एनडीए के लिये चुनौती बना हुआ है। पिछली सरकार मे तो कोटा से भाजपा सांसद ओम बिड़ला ने स्पीकर की गद्दी संभाली थी। लेकिन मौजूदा सरकार में इस पद को लेकर अभी चर्चा जारी है।

