लाहौर को हिन्दुस्तान में मिलायेंगे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया दावा, मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बोले
भोपाल. फायरब्रांड नेता औरे भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की बात करें तो वह अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहते हैं। अब भाजपा विधायक ने फिर से एक ऐसा बयान दे दिया है। जिसके बाद वह सुर्खियों में आ गये हैं। दरअसल, मुख्यमंत्री के मंच में अखंड भारत की बात करते हुए रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि लाहौर को हिन्दुस्तान में शामिल करना चाहते हैं।
एक फिर पुनः अखंड हिन्दुस्तान बनायेंगे
दरअसल, संत हिरदाराम नगर में आयोजित समारोह में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पहुंचे थे। जहां पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में मंच से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के बड़बोले बोल निकले हैं। विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा है कि लाहौर को हिन्दुस्तान में शामिल कर एक बार फिर से अखंड हिन्दुस्तान बनायेंगे। गौरतलब है कि रामेश्वर शर्मा अक्सर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं।

