परमाणु बम को लेकर पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने चौकाने वाला किया खुलासा
नई दिल्ली. परमाणु वैज्ञानिक और प्रोफेसर परवेज हुदाबोय ने पाकिस्तान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासा किये हैं। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ने जो परमाणु बम बनाया था। उसका डिजाइन चीन से आया था। उन्होंने कहा है कि इस बात का खुलासा तब हुआ जब अमेरिका ने पाकिस्तान के एक जहाज को पकड़ा था जिसमें बम का डिजाइन मौजूद था।
पाकिस्तान के पत्रकार अहसान बिलाल बाजवा को दिए गए एक इंटरव्यू में पाकिस्तानी वैज्ञानिक हुदाबोय ने बताया, ‘ये वही डिजाइन था जिसे चीन ने 1962 में टेस्ट किया था. मैं यह बात दावे से इसलिए कह सकता हूं क्योंकि 2003 में एक समुद्री जहाज पकड़ा गया था. उसमें सेंट्रिफ्यूज के पार्ट्स थे. डॉक्टर अब्दुल कादिर खान (पाकिस्तान परमाणु कार्यक्रम के जनक) ने इसे मलेशिया से लीबिया भिजवाने की कोशिश की थी. वो जहाज अमेरिका ने पकड़ लिया. जहाज से परमाणु बम के डिजाइन भी निकले.’
उन्होंने आगे कहा, ‘ये बातें मैंने बनाई नहीं है…ये बातें आपको अमेरिका से भी पता लग जाएंगी. क्योंकि जब वो डिजाइन जहाज से बरामद हुआ तो उसमें चीनी भाषा में लिखा हुआ था. बम का पुर्जा-पुर्जा उस ब्लू प्रिंट में दिखाया गया. बीबीसी कार्गो उस जहाज का नाम था.’

