मेला में वाहन खरीदने पर मिलेगी 50% छूट, 25 तक आ सकती है अधिसूचना
ग्वालियर. ग्वालियर व्यापार मेले वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट दी जाएगी। 25 दिसंबर तक मेले से वाहन खरीदने की छूट की अधिसूचना जारी हो सकती है। परिवहन विभाग ने छूट का अंतिम प्रारूप बनाकर अधिसूचना प्रकाशन के लिए भेज दिया है। रोड टैक्स में 50 फीसद की छूट मिलने से मेले से करोड़ों कारोबार होगा, क्योंकि खरीदारों ने पहले से ही वाहन बुक करा रखे हैं। वे मेले की छूट के इंतजार में है। वर्ष 2020-21 में 41 दिन ग्वालियर व्यापार मेला लगा था। कोविड-19 के चलते बीच में मेला का समापन करना पड़ा था। 41 दिन में मेले से 857 करोड़ के 16 हजार 823 दोपहिया व चार पहिया वाहनों ही बिके। इससे परिवहन विभाग को 43.83 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। खरीदारों को भी छूट की वजह से 43.83 करोड़ की बचत हुई। 2021 में कोविड-19 का संक्रमण होने की वजह से ग्वालियर व्यापार मेला नहीं लगा था। इस कारण वाहनों पर छूट नहीं मिल सकी थी। पिछले साल वाहनों पर लंबी वेटिंग भी थी। इस बार वैसी स्थिति नहीं है। कुछ माडल को छोड़ शेष गाड़ियां आसानी से मिल रही हैं। इस साल मेले से वाहन खरीदने पर रोड टैक्स में 50 छूट का प्रस्ताव शासन को भेजा था। यह प्रस्ताव कैबिनेट से पास हो चुका है।
50 लाख की गाड़ी खरीदने पर बचेगा पांच लाख रुपये रोड टैक्स
1 यदि मेले से 50 लाख की गाड़ी खरीदते हैं, उस पर पांच लाख रुपये रोड टैक्स के बचेंगे। दस लाख रुपये तक पेट्रोल गाड़ी खरीदने पर 40 हजार व डीजल गाड़ी खरीदने पर 50 हजार रुपये तक बचत होगी। बीस लाख की पेट्रोल गाड़ी खरीदने पर एक लाख व डीजल गाड़ी खरीदने पर 1.20 लाख रुपये की बचत होगी।

