रोशनी से झिलमिला रहा अच्लेश्वर मंदिर, 100 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल साबूदान से तैयार होगा प्रसाद
ग्वालियर. महाशिवरात्रि सोमवार की रात 12 बजे से भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के साथ ही प्रारंभ हो जायेगी। मंगलवार को महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव का अभिषेक करने से घर में सख-समृद्धि बनी रहेगीं शिवरात्रि की तेयारियां अचलंेश्वर महादेव मंदिर, गप्तेश्वर महादेव मंदिर, कोटेश्वर महादेव मंदिर समेत शहर के प्रमख शिवालयों में पूरी हो गयी है। पूरा शहर शिवमय हो गया है। लगभग 1 हजार से अधिक पुलिस के जवान व अधिकारी शहर में सुरक्षा की कमान संभालेंगे। शहर के प्रमुख शिवालयों के पास ट्रैफिक प्लान भी तैयार है। जैसे अचलेश्वर रोड नो व्हीकल जोन रहेगी। रात 12 बजे से ही अचलेश्वर पर शिवभक्तों की लाइन लगना शुरू हो जाती है। ऐसे उस मार्ग पर आने वाले यातायात को वैकल्पिक मार्ग से निकाला जायेगा। इसी तरह गुप्तेश्वर मंदिर के रास्ते पर हैवी ट्रैफिक प्रतिबंधित रहेगा। कोटेश्वर मंदिर रोड पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जायेगा।
रंगीन रोशनी से झिलमिला रहा है अचलेश्वर मंदिर
महाशिवरात्रि के लिये अचलेश्वर महादेव मंदिर को फूलों व रंगीन लाइटस से संजाया गया है। यहां रात 12 बजे बजे से शिवभक्तों के लिये पट खोल दिये जायेंगे। महाशिवरात्रि पर 100 क्विंटल आलू, 50 क्विंटल साबूदाना, 10 क्विंटल फ्रूट चाट से अचलनाथ का छप्पन भोग लगाया जायेगा। भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करने के लिये गंगाजी से कांवर भरकर लाना शुरू हो गया है। फाल्गुन कृष्णपक्ष चतुर्दशी महाशिवरात्रि पर भगवान शंकर का अत्यंत महत्वपूर्ण व्रत है।
अचलेश्वर मंदिर
महाशिवरात्रि मंगलवार को है, लेकिन शिवालयों पर सोमवार रात 12 बजे से ही शिवभक्त पहुंचना शुरू हो जाएंगे। इसके चलते सोमवार रात से ही पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। अचलेश्वर रोड पर रात से ही वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। श्रद्धालु मंदिर तक पैदल जा सकेंगे। अचलेश्वर रोड रहेगी नो व्हीकल जोन। इंदरगंज चौराहे से अचलेश्वर मंदिर की ओर जाने वाले मार्ग पर रात 12 बजे से ही वाहन रोक दिए जाएंगे। इंदरगंज चौराहे से कंपू जयारोग्य अस्पताल चेतकपुरी की ओर जाने वाले वाहन दाल बाजार, राजपायगा रोड, अस्पताल रोड होकर शीतला सहाय चौराहे पर निकलेंगे। इंदरगंज से जीवाजी क्लब की ओर जाने वाले वाहन रोशनी घर रोड़ से निकाले जाएंगे, लेकिन लोडिंग एवं सवारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा, सिर्फ निजी वाहन ही निकल सकेंगे।
गुप्तेश्वर मंदिर
तिघरा और साडा बायपास से आने वाले वाहन गुप्तेश्वर पहाड़ी से आगे नहीं जा सकेंगे। गोल पहाड़िया से गुप्तेश्वर मंदिर की ओर भी वाहन नहीं जा सकेंगे। मंदिर के पास मंदिर आने वालों के निजी वाहनों के लिए पार्किंग रहेगी।
कोटेश्वर मंदिर
कोटेश्वर मंदिर तिराहा से कोटेश्वर मंदिर होकर काली माता मंदिर तक वाहन नहीं जा सकेंगे। यहां सड़क किनारे वाहन खड़े कर श्रद्धालु मंदिर तक पैदल जा सकेंगे। किसी भी तरह के लोडिंग या बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
पिछली से अधिक रोशनी रहेगी
पिछलीबार की अपेक्षा इस बार अधिक रोशनी से भगवाने भोलेनाथ के मंदिर अचलेश्वर को संजाया जा रहा है श्रद्धालुओं को दर्शन करने में असुविधा न हो इसलिये 20-20 बाउंसरों को लगाया गया है यह बाउंसर श्रद्धालुओं की लाइन को व्यवस्थित रखेंगे। मंदिर में 56 भोग और फूल बंगला से संजया गया है। बैरीकेटिंग पूरी हो गयी, मंदिर प्रशासन की ओर से 50 स्टाल बनाये गये हैं जिसमें श्रद्धालु प्रसादी का वितरण करेंगे।
अनिल बनबारिया, पंजीयक, अचलेश्वर लोक न्यास, ग्वालियर

