LatestNewsराजनीतिराज्य

रेत माफिया ने पुलिस पर ताना कट्टा, बेखौफ हैं माफिया, छुड़ाने लगे रेत से भरी ट्रॉली

मुरैना. रेत माफियाओं के हौंसले कितने बुलंद हैं, इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि जौरा पुलिस थाने में माफिया के लोग स्कॉर्पियो कार से आये और अवैध रेत से भरी ट्रॉली ले जाने लगे। जब पुलिस के आरक्षक ने उन्हें रोका तो उन्होंने उसी पर कट्टा तान दिया। आरक्षक जोर से चीखा तो थाने के अन्य आरक्षक बाहर निकले तथा थाना प्रभारी ने गेट बंद कराकर सभी को मौके पर ही पकड़ लिया।

जौरा थाने में खड़ी अवैध रेत से भरी ट्राली, जिसे लेने माफिया केलोग थाने में घुसे
आपको बता दें कि यह वहीं रेत माफिया है ं कि जिन्होंने 2 दिन पहले आरक्षक मनोज परमार के कब्जे से अवैध रेत की भरी ट्रेक्टर ट्रॉली छीनने का प्रयास किया था जिसमें ट्रेक्टर छुड़ा ले गये थे और ट्रॉली छोड़ गये थे। इसी के साथ उन्होंने पुलिस आरक्षक मनोज परमार के साथ मारपीट की थी। इसके बाद जब पुलिस रेत से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली थाने ले आई तथा उसे थाने में रख दिया था। इस घटना के बाद माफिया के आदमी चुप नहीं बैठे और उन्होंने पुलिस के कब्जे में थाने में खड़ी उस रेत से भरी ट्रेक्टर ट्रॉली को छुड़ाने की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत वह रात 10 बजे एक स्कॉर्पियों कार में भरकर आये और इसके साथ ही उस ट्रॉली को ले जाने के लिये एक नीले रंग का ट्रेक्टर भी लेकर आये।

रेत से भरी ट्राली को ले जाने के लिए अपने साथ नीले रंग का स्वराज ट्रेक्टर लेकर आए माफिया
थाने के पीछे की ओर से पुराने थाने के गेट से अन्दर घुसे और ट्रेक्टर में उस ट्रॉली को फिट करके ले जाने लगे। उसी वक्त ड्यूटी पर तैनात आरक्षक मदन मोहन सिंह ने जब उन्हें ट्रॉली में ट्रेक्टर लगाते देखा तो उन्होंने उसे रोका। इस पर स्कॉर्पियों में सवार लोगों ने उस पर कट्टा तान दिया और बोले कि यह ट्रॉली हमारे साथियों की है। इसे ले जाने से कोई नहीं रोक सकता। इस पर आरक्षक ने थाने में मौजूद अन्य आरक्षकों को आवाज दी। आवाज सुनकर अन्य आरक्षक व थाना प्रभारी मौके पर आए तथा उन्होंने थाने का मुख्य द्वार बंद कराकर सभी लोगों को पकड़ लिया। मौके पर उनकी स्कार्पियो कार ट्रेक्टर भी जब्त कर लिया जिसे वे साथ में लाए थे। पकड़े गए आरोपियों के नाम प्रदीप पुत्र मनीराम गुर्जर, उम्र 22 वर्ष, निवासी मूडन का पुरा, जौरा, दूसरे का नाम दिलीप पुत्र ठाकुरलाल गुर्जर, उम्र 22 वर्ष, निवासी कुअंर का पुरा, जौरा तथा तीसरे का नाम शेलेन्द्र पुत्र अमर सिंह गुर्जर, उम्र 23 वर्ष, निवासी कुंअर का पुरा जौरा है।

यहां से हुई शुरुआत

दो दिन पहले की बात है,जौरा पुलिस थाने के प्रधान आरक्षक मनोज परमार मुस्तेदी से ड्यूटी कर रहे थे कि उसी दौरान उन्हें चंबल कॉलोनी, जौरा में अवैध रेत से भरी एक ट्रेक्टर ट्राली आती दिखाई दी। उन्होंने हाथ देकर उसे रोकना चाहा लेकिन ट्रेक्टर चालक ने ट्रेक्टर नहीं रोका। इस पर आरक्षक ने अपनी बाइक उसके पीछे लगा दी और कुछ दूर जाकर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने के डर से ट्रेक्टर चालक अपना ट्रेक्टर छोड़कर भाग खड़ा हुआ था।आरक्षक मनोज परमार ने अपनी गाड़ी एक तरफ खड़ी की और अवैध रेत से भरे ट्रेक्टर को लेकर थाने की तरफ चल दिए। वह थाने की तरफ जा ही रहे थे कि रास्ते में लगभग दर्जन भर माफिया के लोगों ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया और उनको सड़क पर पटक कर पीट दिया। उसके बावजूद भी मनोज परमार ने हार नहीं मानी तथा उन्होंने माफिया के लोगों से टक्कर ली। माफिया के दर्जन भर लोग थे और प्रधान आरक्षक अकेले, लिहाजा दर्जन भर लोगों के सामने आरक्षक की नहीं चल सकी, वह उनके सामने बेबस हो गए और रेत माफिया के लोगों को अपनी आखों के सामने ट्रेक्टर ले जाते देखने को मजबूर हो गए।

कहती है पुलिस

हमने तीन लोगों को पकड़ लिया है जो थाने में घुसकर उस ट्राली के ले जाने का प्रयास कर रहे थे। उनके कब्जे से एक ट्रेक्टर व एक स्कार्पियों भी जब्त कर ली है। अगर वन विभाग हमारा साथ थे तो हम उस जगह पर ही रोक लगा दें जहां से अवैध रेत का खनन हो रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *