LatestNewsराष्ट्रीय

रिया, उनके भाई व पिता से ईडी ने 9 घंटे तक पूछताछ की

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत की महिला मित्र रिया चक्रवर्ती से प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार देर शाम तक करीब 9 घंटे तक पूछताछ की। ईडी ने सोमवार को रिया के साथ उसके भाई शौविक, पिता इंद्रजीत, सुशांत की आत्महत्या के समय उसके घर पर मौजूद रहे सिद्धार्थ पिठानी और रिया की बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी को भी पूछताछ के लिए बुलाया।
9 बजे के बाद कार्यालय से बाहर निकलते देखा
रिया सोमवार दोपहर पिता और भाई के साथ बेलार्ड एस्टेट स्थित ईडी के कार्यालय पहुंच गई थी। रात 9 बजे तक पूछताछ होती रही। इन लोगों को 9 बजे के बाद कार्यालय से बाहर निकलते देखा गया। रिया के भाई शौविक से शनिवरा दोपहर से रविवार सुबह तक 18 घंटे तक पूछताछ चली थीं रिया से भी शुक्रवार को करीब 8 घंटे पूछताछ हो चुकी है।
माना जा रहा है कि सोमवार को ईडी रिया को उसके पिता, भाई, सिद्धार्थ पिठानी और श्रुति मोदी के सामने बिठाकर दो चक्र में पूछताछ की गई। ऐसा इसलिए किया गया ताकि पिछले दिनों इन सभी के बयानों में पाए गए अंतर्विरोधों का पर्दाफाश हो सके। पता चला है कि आमने-सामने की पूछताछ के दौरान ईडी के अधिकारियों ने सुशांत, रिया और शौविक के बैंक खातों सहित कई व सुबूत सामने रखे हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *