LatestNewsराज्य

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देर रात 10 राज्यों के गवर्नर बदले

नई दिल्ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात छत्तीसगढ, राजस्थान, झारखंड, पंजाब समेत 10 राज्यों के राज्यपालों की नई नियुक्ति की है। हरिभाऊ किसनरव बागडे को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया है। वहीं संतोष गंगवार झारखंड के नए राज्यपाल होंगे। झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन अब महाराष्ट्र के राज्यपाल होंगे। वहीं रमन डेका को छत्तीसगढ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
शनिवार रात राष्ट्रपति भवन से जारी बयन के अनुसार राष्ट्रपति ने पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। अब असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के राज्यपाल और केंद्रशासित प्रदेश चंडीगढ के प्रशासक होंगे। राष्ट्रपति ने चंडीगढ के प्रशासक के पद से भी पुरोहित का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इसी तरह लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम के राज्यपाल पद से हटाकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। आचार्य के पास मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी होगा। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम के राज्यपाल का पद सौंपाद गया है। जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल बनाया गया है।

10 राज्यों की लिस्ट, जहां बदले गए राज्यपाल

राज्य राज्यपाल
राजस्थान हरिभाऊ किसनराव बागड़े
झारखंड संतोष गंगवार
महाराष्ट्र सीपी राधाकृष्णन
छत्तीसगढ़ रमन डेका
पंजाब गुलाब चंद कटारिया
असम लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
मणिपुर लक्ष्मण प्रसाद आचार्य
सिक्किम ओम प्रकाश माथुर
तेलंगाना जिष्णु देव वर्मा
मेघालय सीएच विजयशंकर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *