Skip to content

श्रीनगर. जम्मू इलाके में आतंकवाद के सफाये के लिये 10 दिन पूर्व शुरू किये गये ऑपरेशन ऑलआउट में सेना आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की रीड़ तोड़ने में जुट गयी है। उसके स्थानीय नेटवर्क वाले 15 मुखबिर पकड़ लिये गये हैं। इनका सुराग भी 300 से अधिक स्थानीय लोगों से सख्त पूछताछ के बाद मिला। सेना इनकी गिरफ्तारी के बाद ही कठुआ और डोडा में जवानों पर हमले करने वाले आतंकियों के स्कैच जारी कर पायी है। ऑपरेशन में लगभग 7 हजार जवान 500 से ज्यादा कमांडो के साथ 170 वर्क किमी के जंगल में हर हिस्सा खंगाल रहे हैं। एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि सेना अब तक ऐसी 500 से अधिक प्राकृतिक गुफाये ढूंढ चुकी है जहां आतंकी हमले के बाद छिप रहे थे। जंगल में सीमा पार से जुड़े कुछ ऐसे रास्ते भी मिले हैं जहां से आतंकी बेरोकटोक आ -जा रहे थे।
जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार की सुबह एनकाउंटर में राइफलमैन मोहित राठौर शहीद हो गये, जबकि मेजर सहित 4 जवान जख्मी है। एनकाउंटर में माछिल सेक्टर के पास जंगल एरिया में हुई। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी के मारे जाने की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने रक्षा विभाग के सूत्रों के हवाले से बताया है कि पाकिस्तानी बॉर्डर एक्शन टीम (बेट) आतंकियों की घुसपैठ करा रहा था। बैट के साथ एसएसजी कमाण्डो और पाकिस्तानी सेना के सैनिक आतंकवादी संगठनों के साथमिलकर आतंकियों को कश्मीर भेज रहे थे।
सुरक्षाबलों को कुपवाडा के कमकारी इलाके में इनकी खबर मिली है। सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने फायरिंग कर दी। हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है। सुरक्षाबल जंगल में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। यह हमला कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के एक बाद हुआ है। 26 जुलाई को पीएम मोदी ने कारगिल से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि भारतीय सेना आतंकवाद को कुचल कर दुश्मन के इरादों का मुंहतोड़ जवाब देगी।
3 आतंकियों स्कैच जारी, 5 लाख का इनाम घोषित डोडा पुलिस ने डेसा के ऊपरी इलाकों में घूम रहे 3 आतंकवादियों के स्केच जारी किये हैं। जानकारी देने पर 5 लाख रूपये का इनाम रखा गया है। डोडा के डेसा में 15 जुलाई को आतंकियों से मुठभेड में सेना के एक कैप्टन और पुलिसकर्मियों सहित 5 जवान शहीद हो गये थे। इस हमले में यह 3 आतंकवादी शामिल थे।