Newsराजनीतिराज्य

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों MP के 15 कलेक्टरों मिला भूमि सम्मान, SDM शिवानी पांडे को भी किया सम्मानित

नई दिल्ली के विज्ञान भवन में इन जिलों के कलेक्टरों को डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉर्डनाइजेशन प्रोग्राम के अंतर्गत सराहनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। देशभर के 75 जिलों के कलेक्टरों को इस कार्यक्रम के अंतर्गत सम्मानित किया गया। जिसमें मध्यप्रदेश के 15 जिलों के कलेक्टर शामिल हैं। इन सभी कलेक्टरों को भूमि सम्मान प्लैटिनम प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। उज्जैन कलेक्टर को भी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने सम्मानित किया।
इसलिए किया सम्मान
प्रदेश के जिन जिलों के कलेक्टरों को सम्मान मिला है, उनमें भोपाल, गुना कलेक्टर फ्रेंक नोबल के साथ गुना एसडीएम शिवानी पांडे, हरदा, खरगोन, अलीराजपुर, आगर.मालवा,  उमरिया,  नीमच,  टीकमगढ़,  उज्जैन, इंदौर,  विदिशा,  सिंगरौली,  सीधी और अनूपपुर जिले शामिल हैं। भोपाल कलेक्टर की ओर से एडीएम माया अवस्थी एवं डिप्टी कलेक्टर अंकिता त्रिपाठी ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।
भूमि रिकॉर्डस का शत-प्रतिशत डिजीटाइजेन
कलेक्टर गुना फ्रेंक नोबल ने राजस्व विभाग सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को इस भूमि सम्मान के लिये बधाई दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे ही गंभीरतापूर्वक कार्य करते रहें ताकि गुना का देश में नाम रोशन होता रहें। आपको बता दें कि गुना जिले के भूमि रिकॉर्ड्स को शत-प्रतिशत डिजीटाइज किये जाने से विभागीय कार्यो में सरलता के साथ जन सामान्य को भी काफी सहूलियत हो रही है। अब लोग अपने घर बैठे ही अपनी जमीन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही भूमि संबंध अधिकतर काम जैसे जमाबंदी, परिमार्जन, अन्य प्रमाण पत्र, विशेष सर्वेक्षण अब लोग अपने घर बैठे ही करवा सकते है। इससे भूमि विवाद को कम करने में भी सफलता मिलेगी। भूमि रिकॉर्डस का शत-प्रतिशत डिजीटाइजेन करने में एसडीएम शिवानी पांडे की अहम भूमिका रही है।
इन्होंने लिए सम्मान
आगर-मालवा का पुरस्कार संयुक्त कलेक्टर राजेंद्र सिंह रघुवंशी, अलीराजपुर का एडीएम अनुपमा निनामा, अनूपपुर का कलेक्टर आशीष वशिष्ठ, भोपाल का एडीएम माया अवस्थी, गुना का कलेक्टर फ्रेंक नोबल,  गुना एसडीएम शिवानी पांडे,  हरदा का कलेक्टर ऋषि गर्ग, इंदौर का कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी, खरगोन का डिप्टी कलेक्टर प्रताप कुमार अगासिया, नीमच का अपर कलेक्टर नेहा मीणा, सीधी का कलेक्टर साकेत मालवीया, सिंगरौली का डिप्टी कलेक्टर ऋषि पंवार, टीकमगढ़ का संयुक्त कलेक्टर संजय कुमार जैन, उज्जैन का कलेक्टर कुमार पुरषोत्तम, उमरिया का भू-अभिलेख अधीक्षक सतीश सोनी और विदिशा का पुरस्कार कलेक्टर उमा शंकर भार्गव ने ग्रहण किया। विजेता जिलों ने डिजिटल इंडिया भू-अभिलेख आधुनिकीकरण कार्यक्रम (डीआइएलआरएमपी) के मुख्य घटकों में संतृप्ति हासिल कर शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *