राजौरी में हिंदुओं की हत्या के बाद पुंछ में पत्थरबाजी, हिंदू घरों को निशाना बनाया
जम्मू कश्मीर. जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर हिंदू परिवारों को टारगेट किया गया। पुंछ जिले में रविवार देर रात कुछ घरों पर पत्थर फेंके गए। इससे स्थानीय लोग दहशत में है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी है। लोगों को डर है कि राजौरी जैसी घटना फिर हो सकती है। पत्थर किसने फेंके, यह पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि सुरक्षाबलों ने 7 जनवरी की रात पुंछ के बालाकोट सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया था। ऑपरेशन के दौरान दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों के पास से एक-एक एके 47, एके 56 राइफल, एक चीनी पिस्तौल, दो चीनी हथगोले और दो IED बरामद किए थे।
जम्मू–कश्मीर में CRPF की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात होंगी
जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रहीं टारगेट कीलिंग को देखते हुए केंद्र सरकार ने सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) की 20 अतिरिक्त कंपनियां तैनात करने का फैसला किया है। इन्हें राजौरी और पूंछ में तैनात किया जाएगा। 20 अतिरिक्त कंपनियों में 2 हजार सुरक्षाकर्मी शामिल होंगे। इनमें से 10 कंपनियां दिल्ली से और बाकी की 10 कंपनियां आसपास के राज्यों से भेजी जाएंगी।

