रस्साकसी में रजिस्ट्रार टीम बनी विजेता, नाटक से दिखाई नारी की पीड़ा
ग्वालियर जीवाजी विश्वविद्यालय का स्थापना दिवस सोमवार को मनाया गया। इसके लिए सुबह कई तरह की स्पोर्ट्स एक्टिविटीज हुईं। जेयू के खेल परिसर में हुई इन स्पोर्ट्स एक्टिविटीज का शुभारंभ कुलपति प्रो अविनाश तिवारी ने किया। इनमे स्लो साइकिल, फ़ास्ट साइकिल रेस, इमरती रेस, रस्साकसी, बलून शूटिंग, टेबल टेनिस, बैडमिंटन जैसे खेल शामिल थे। जेयू के शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने इन एक्टिविटीज में भाग लेकर ज़ीतने के लिए प्रयास किए।
स्लो साइकिल रेस में साइकिल को सबसे स्लो ड्राइव करना था। तीन चरणों मे हुआ यह इवेंट काफी चैलेंजिग था। इसके बाद फ़ास्ट साइकिल रेस भी तीन चरणों मे हुआ। इसी क्रम में रस्साकसी हुआ, जिसमे एक तरफ कुलपति जी की टीम तो दूसरी तरफ कुलसचिव जी की टीम ने अपनी अपनी टीम को जिताने के लिए जोर आजमाइश की। इसके बाद बलून शूटिंग, इमरती रेस काफी मनोरंजक रहे ।
कल्चरल नाइट ने बढ़ाया मनोरंजन
स्थापना दिवस को और अधिक मनोरंजक बनाने के लिए शाम को कल्चरल नाईट का आयोजन जेयू के गालव सभागार में हुआ। कुलपति प्रो अविनाश तिवारी और कुलसचिव डॉ सुशील मन्डेरिया व डॉ पुष्पा तिवारी ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर के किया । इनमे मंच से युवा कलाकारों ने पारंपरिक परिधानों में राजस्थानी लोक नृत्य का फ्यूजन, लांगुरिया पर समूह लोक नृत्य पेश किया। राजस्थान के लोक नृत्य फ्यूजन काफी आकर्षक रहा, जिसमे देवी के रूपो को मंच से युवा कलाकारों ने दिखाकर आकर्षक प्रस्तुति दी। वहीं कुछ कलाकारों ने सारंगी व तबले की आकर्षक जुगलबंदी से सबका मन मोह लिया। इसी क्रम में सूफी गायन, मिमिक्री भी हुए। मनोरंजन के क्रम में मोमबत्ती नाटक का मंचन भी हुआ। विमल वर्मा द्वारा निर्देशित इस 40 मिनट के नाटक के माध्यम से सात युवा कलाकारों ने मंच से नारी की पीड़ा को बताने की कोशिश की, कि किस तरह समाज के लोग अंत मे मोमबत्ती लगाकर महज़ संवेदना व्यक्त करते हैं। अंत मे सभी मनोरंजक गतिविधियों के विजेताओं को पुरुस्कार व प्रमाणपत्र भी प्रदान किए गए।।
इस अवसर पर प्रो जेएन गौतम, प्रो एसके द्विवेदी, प्रो विवेक बापट, प्रो एसके सिंह, प्रो डीसी गुप्ता, डॉ हरेंद्र शर्मा, प्रो एमके गुप्ता, प्रो नलिनी श्रीवास्तव, डॉ सुमन जैन, डॉ समीर भाग्यवन्त, डॉ साधना श्रीवास्तव, एफसी राजीव मिश्रा, एआर कुलदीप चौहान, इंजीनियर विश्वरंजन गुप्ता, राजेश नायक, राकेश गुर्जर सहित कई शिक्षक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
ये विजेता हुए पुरुस्कृत
स्लो साइकिल रेस
प्रथम-प्रो एसके सिंह, द्वितीय- राकेश गुर्जर, तृतीय- राजीव मिश्रा
फ़ास्ट साइकिल रेस
प्रथम- कुलदीप चौहान, द्वितीय- राजेश नायक, तृतीय- जेएन गौतम
रस्साकसी
रजिस्ट्रार टीम
इमरती रेस
प्रथम- राजेश नायक, द्वितीय- कुलदीप चौहान, तृतीय- राजीव मिश्रा
टेबल टेनिस सिंगल
प्रथम- प्रो विवेक बापट, द्वितीय- सन्तोष तिर्की
बैडमिंटन डबल्स
प्रो एमके गुप्ता, डॉ समीर भाग्यवन्त
बलून शूटिंग
प्रथम- डॉ साधना श्रीवास्तव, डॉ राजीव मिश्रा
म्यूजिकल चेयर
प्रथम-राजेश नायक, द्वितीय- वेदवीर सिंह

