रणवीर और आलिया भट्ट की होगी 17 अप्रैल को शादी
मुबई. रणवीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की चर्चा इन दोनों जोरों पर है। अब खबर आ रही है कि कपल की वेडिंग फेस्टिविटीज 13 या 14 अप्रैल से शुरू हो जायेंगी। दोनों की प्री-वेडिंग फस्टिविटीज और ग्रैंड शादी चेम्बूर स्थित आरके हाउस में होगी। ऐसा बताया जा रहा है कि 3-4 दिन की सेरेमनी के बार रणवीर-आलिया पंजाबी रीति-रिवाज से 17 अप्रैल को शादी करेंगे।
शादी में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की इस ग्रैंड वेडिंग में दोनों की फैमिली, फ्रेंड्स और कई सेलेब्स भी शामिल होंगे। इस शादी में शामिल होने वाले कुछ गेस्ट के नाम भी सामने आए हैं। बताया जा रहा है कि कपल के बेस्ट फ्रेंड डायरेक्टर अयान मुखर्जी, करन जौहर, आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल-कटरीना कैफ, रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण, डायरेक्टर संजय लीला भंसाली, जोया अख्तर, वरुण धवन, रोहित धवन, डिजाइनर मसाबा गुप्ता, शाहरुख खान, अर्जुन कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और अनुष्का रंजन समेत कई सेलेब्स शादी में शामिल होंगे।

