मोदी बोले-यूपी प्लस योगी है बहुत उपयोगी, गंगा एक्सप्रेस वे का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास
शाहजहांपुर. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) शनिवार को उत्तरप्रदेश (UP) के शाहजहांपुर के दौरे पर हैं। आज शाहजहांपुर (Shahjahanpur) में पीएम मोदी ने गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Expressway Inauguration) का शिलान्यास किया हैं। गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Expressway) 36 हजार 200 करोड़ रूपये की लागत से बनाया जायेगा। गंगा एक्सप्रेस वे, यूपी के 12 जिलोां गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ से प्रयागराज को सीधे जोड़ेगा। गंगा एक्सप्रेस वे (Ganga Expressway) 594 किमी लम्बा होगा।
गंगा एक्सप्रेस वे से होगा विकास
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि कांकोरी से क्रांति की अलख जगाने वाले वीर शहीद क्रांतिकारी रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान और रोशनसिंह को नमन करता और उनके पैर छूता हूं। मेरा सोभाग्य है कि यहां की मिट्टी को माथे से लगाने का मौका मिला है। वीर शहीदों का कर्ज हम कभी नहीं चुका सकते हैं। लेकिन दिन रात मेहनत करके हम उस भारत का निर्माण कर सकते हैं। जिसका सपना हमारे क्रांतिकारियों ने देखा था। आज उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े गंगा एक्सप्रेस वे पर काम शुरू हो रहा हे। मां गंगा सभी तरह के मंगलों की स्त्रोत हैं। मां गंगा सारे सुख देती हैं और हमारी पीड़ा हर लेती है। ऐसे ही गंगा एक्सप्रेस वे उत्तरप्रदेश के नये द्वार खोलेगा।
यूपी का विकास होगा डबल इंजन की सरकार से-प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि लगभग 600 किमी के गंगा एक्सप्रेस वे पर 36 हजार रूपये खर्च किये जायेंगे। गंगा एक्सप्रेस वे बनने से नये रोजगार पैदा होंगे। आबादी के साथ-साथ क्षेत्रफल में भी बड़ा है। इतने बड़े यूपी को चलाने के लिये जितने दमखम की जरूरत है वह डब्ल इंजन की सरकार दिखा रही है। वह दिन दूर नहीं जब यूपी की पहचान सबसे आधुनिक राज्य के रूप में होगी।

