Newsमप्र छत्तीसगढ़

मोकामा में चुनाव और बाहुबली 64 साल के अनंत की हत्या, 100 करोड़ रूपये के थे मालिक

नई दिल्ली. अनंत दिल्ली यानी कि छोटो सरकार अब उनकी उम्र 64 साल की हो चुकी है। चाहने वाले अब उन्हें दादा के नाम से भी पुकारते हैं। वैसे अनंत सिंह की छवि बाहुबली की है। मोकामा सहित बिहार की जनता की इसकी गवाह है। बिहार में चुनाव में और स्वयं मोकामा से अनंत सिंह जेडीयू के उम्मीदवार है। उनके खिलाफ आरजेडी से सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी चुनावी मैदान में है।मुख्य मुकाबला इन्हीं दोनों के बीच है और दोनों ही बाहुबली है। चुनाव के बीच मोकामा में एक हत्या और आरोप अनंत सिंह पर लगा है वैसे मोकामा की धरती पर बाहुबलियों के बीच गैंगवार कोई नयी बात नहीं है। अनंत सिंह ने स्वयं चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके ऊपर 28 प्रकरण दर्ज है।


मोकामा विधानसभा से अनंत सिंह उम्मीदवार
संपत्ति में भी अनंत सिंह ‘बाहुबली’ हैं, जिसका प्रमाण उनका चुनावी घोषणा-पत्र ही है। उनके परिवार के पास कुल चल-अचल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये की है। JDU उम्मीदवार अनंत सिंह करोड़ों के मालिक हैं. उनके पास चल संपत्ति करीब 26.66 करोड़ रुपये की और अचल संपत्ति 11.22 करोड़ रुपये की है।  हालांकि, उनसे अधिक धनवान उनकी पत्नी नीलम देवी है। उनके पास चल संपत्ति 13.07 करोड़ और अचल संपत्ति 49.65 करोड़ रुपये की है। दोनों पति-पत्नी को मिलाकर कुल चल-अचल संपत्ति करीब 100 करोड़ रुपये की है।  हालांकि अनंत कुमार सिंह पर 27.49 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी पर 23.51 करोड़ रुपये का लोन है।
2.70 करोड़ से अधिक की लैंड क्रूजर कार के मालिक
महंगी कारों के अलावा अनंत सिंह के पास भरपूर सोना-चांदी भी है। दोनों पति-पत्नी गहने के शौकीन है। अनंत सिंह के पास 150 ग्राम सोने के गहने हैं, जिसकी कीमत करीब 15 लाख रुपये है।  वहीं उनकी पत्नी के पास 701 ग्राम सोने के जेवरात हैं, जिसकी कीमत 62 लाख रुपये से अधिक है, पत्नी नीलम देवी के पास 6.3 किलो चांदी भी है, जिसकी अनुमानित कीमत 9.45 लाख रुपये है. इस तरह से दोनों पति-पत्नी के पास करीब 91 लाख रुपये के जेवरात है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al virüsbet medusabahis grandpashabet grandpashabet giriş vaycasino vaycasino giriş pusulabet pusulabet giriş perabet perabet giriş perabet matbet hiltonbet holiganbet lunabet lunabet giriş rulobet betpas atlasbet grandpashabet grandpashabet betcio holiganbet holiganbet giriş jojobet jojobet giriş betcio betcio virusbet medusabahis giriş perabet giriş matbet giriş holiganbet giriş pashagaming pashagaming giriş