NewsUncategorized

मेड काटने के विवाद में भाईयों के बीच लगी गोली 2 युवक घायल

ग्वालियर. झांसी रोड थाना इलाके में जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, चंडीले का पुरा में शुक्रवार की शाम को 2 सगे भाईयों के बीच जमीन की मेड काटने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी में 2 युवक घायल हो गये है।
राकेश और मुकेश गुर्जर के बीच जमीन के बंटवारे को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पूर्व पटवारी से सीमांकन कराया गया था। सीमांकन में एक भाई की जमीन दूसरे भाई के हिस्से में दबी पायी गयी थी। पटवारी ने घटनास्थल पर मुड्डी लगा दी थी।
क्या है घटनाक्रम
शुक्रवार शाम को एक पक्ष मुड्डी के निशान तक नई मेड़ बनाने पहुंचा। दूसरा पक्ष भी वहां आ गया और सीमांकन को गलत बताते हुए काम रुकवाने की कोशिश की। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट के दौरान गोलियां चलीं, जिसमें सोनू और दीपू गुर्जर घायल हो गए। एएसपी कृष्ण लालचंदानी मौके पर पहुंचे और घटना की जांच के बाद थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। पुलिस घायलों की डॉक्टर से मेडिकल रिपोर्ट ले रही है। घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *