मुरैना की बीच सड़क पर लाठियों से पीटा, सिर में लाठी लगने से हुआ बेहोश
मुरैना. रामपुर गांव में एक युवक को बीच सड़क पर पिटाई किये जाने का मामला सामने आया है। युवक को उसके घर से बाहर निकालकर पिटाई की है। पिटाई करने वाले 2 युवक उसे बेरहमी से पिटाई कर रहे हैं। लाठी-डण्डों से पीटते-पीटते जब एक लाठी उसके सिर में लगी तो वह वहीं, बेहोश होकर गिर गया। पिटने वाले युवक का नाम श्रीनिवास कुशवाह है। इस घटना की रिपोर्ट रामपुर थाने में की गयी है। घटना शुक्रवार की शाम की है।

क्या है पूरा मामला
रामपुर गांव निवासी युवक श्रीनिवास कुशवाह ने उसी गांव के 2 युवकों से कुछ पैसे उधार लिए बताए जाते हैं। जब उन युवकों ने उससे पैसे वापस मांगे तो वह नहीं दे सका। इस पर दोनों युवकों ने उसके घर पर आकर उसे पीटा। उन्होंने पहले उसे खींचकर घर से बाहर निकाला, उसके बाद उसको लाठी डंडों से पीटा। इस घटना को वहां मौजूद एक व्यक्ति ने कैमरे में कैद कर लिया। दोनों युवकों ने उसे भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए तब तक लाठी से पीटा जब तक वह बेहोश नहीं हो गया। पीटने के दौरान एक लाठी उसके सिर में लगी है जिससे वह बेहोश हुआ था। बेहोश होने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसे बचाया। बेहोशी की हालत में लोग श्रीनिवास कुशवाह को जिला अस्पताल लेकर गए जहां उसका इलाज किया गया।

