LatestNewsराजनीतिराज्यराष्ट्रीय

मुरार में अवैध स्मैक और अवैध हथियार, जनकगंज में स्मैक और हजीरा पुलिस हत्या का आरोपी गिरफ्तार-अमित सांघी

ग्वालियर. दोपहर में पुलिस कंट्रोल के सभागार में एसएसपी अमित सांघी ने एएसपी सत्येन्द्र तोमर, राजेश दंडौतिया और एएसपी मृगाखी डेका, सीएसपी मुरार रत्नेश तोमर, सीएसपी लश्कर आत्माराम शर्मा, सीएसपी महाराज रवि भदौरिया और डीएसपी क्राइम विजय भदौरिया की मौजूदगी में पत्रकारवार्ता में चर्चा करते हुए बताया कि थाना मुरार टीआई शेलेन्द्र भार्गव और जनकगंज टीआई संतोश यादव में संयुक्त कार्यवाही करते हुए।
मुरार और जनकगंज में संयुक्त कार्यवाही
थाना क्राईम ब्रांच टीआई दामोदर गुप्ता 2 टीमें बनाकर थाना मुरार टीआई शैलेन्द्र भार्गव थाना मुरार थाना जनकगंज टीआई संतोष यादव ने थाना जनकगंज की पुलिस टीम बुधवार और गुरूवार की दरमियानी रात एसएलपी कॉलेज के पास से एक सदिग्ध व्यक्ति पकडे़ गये व्यक्ति की तलाषी लेने पर उसके पास से मिले पीले रंग के पिट्ठू बेग में 550 ग्राम स्मैक रखी मिली। जिसकी अनुमानित कीमत 55 लाख रूपये है और तलाषी लेने पर उसके पास से दो मोबाइल व एक पर्स भी मिला। पकड़े गये स्मैक तस्कर से पूछताछ करने पर पुलिस टीम को ज्ञात हुआ कि वह यूपी से स्मैक लाकर स्थानीय सप्लायरों बैचा करता था।
जनकगंज पुलिस टीम के साथ गुप्तेष्वर मंदिर के पास, गोल पहाडि़या पर से दो व्यक्ति धरदबोचा। पकडे़ गये संदिग्ध व्यक्तियों की तलाषी लेने पर उनके पास 50 ग्राम स्मैक रखी मिली। जिसकी कीमत 5 लाख रूपये है। वह यूपी से स्मैक लाकर उसकी पुडि़या बनाकर बैचा करते थे।
मुरार व जनकगंज थाना क्षेत्र में की गई दो कार्यवाहियों में कुल 600 ग्राम स्मैक कीमती 60 लाख रूपये की जप्त की गई। अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वालों के खिलाफ ग्वालियर पुलिस की यह कार्यवाही निरंतर जा रहेगी।
हजीरा में हत्या का आरोपी गिरफतार
बुधवार और गुरूवार की दरमियानी रात में थाना हजीरा टीआई मनीष धाकड़ को फरियादी ने बताया कि उसका बडा भाई नषे का आदी है। रात 10 बजे घर नही पहुॅचा तो में उसे ढूंढते हुये रसूलाबाद देषी शराब के ठेके के पास जाकर देखा तो वहा मेरा बडा भाई अपने अन्य साथियों के साथ तास खेल रहा था। मेरे बडे भाई गूंगा उर्फ बृजकिषोर का उसके एक अन्य साथी के साथ पैसों की हारजीत को लेकर विवाद हो गया और इस विवाद पर से उक्त साथी से मेरे बडे भाई गूंगा की गर्दन पर पेपर कटर मार दिया जिससे मेरे भाई का गला कट गया उक्त साथी ने पेपर कटर से फिर बार किया तो भाई का बायीं तरफ का गाल कट गया मेंरा भाई लहुलुहान होकर बेहोष हो गया, जिसे मेरे द्वारा जेएएच हॉस्पीटल ले जाया गया तो वहॉ डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आरोपी ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसके घर की छत से धरदबोच लिया गया।
मुरार थाने में अवैध हथियार
थाना मुरार टीआई शैलेन्द्र भार्गव ने लालटिपारा गैस गोदाम के पास चैकिंग प्वाइंट लगा कर चैकिंग प्रारंभ कर दी गई। तो कुछ देर बाद पुलिस टीम को वहां एक मोटर सायकिल आती दिखी जिस पर 3 व्यक्ति सवार थे, उक्त मोटर सायकिल चालक द्वारा पुलिस चैकिंग को देख भागने का प्रयास किया गया। पकड़े गये व्यक्तियों की तलाषी लेने पर पुलिस टीम को उनके पास से 315 बोर का एक देषी कट्टा मय जिंदा राउण्ड व 2 स्टाम्प को जप्त किया गया। पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियार रखने तथा हत्या के प्रयास के दुष्प्रेरण के अपराध में उक्त बदमाषों गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार बदमाषों से घटना के संबध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *