LatestNewsराष्ट्रीय

मुख्यमंत्री शिवराज ने दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात की, लाखों मजदूरों को घर पहुंचाएगी

भोपाल. मध्य प्रदेश में लॉकडाउन फेज-2 का आज 11वां दिन है। वहीं कोरोना संक्रमित मरीजों और मौतों के आंकड़े बढ़ते जा रहे है। राजधानी में अब तक 110 स्वास्थ्यकर्मी और 41 पुलिसकर्मी कोरोना से संक्रमित है। स्वास्थ्य विभाग ने आशंका व्यक्त जताई है कि भोपाल के जहांगीराबाद इलाके में मरीजों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। उधर भोपाल के 1000 और इंदौर के 600 सैंपल विशेष विमान से पुडुचेरी भेजे गए। दिल्ली से भी भोपाल के 1700 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। इस तरह राज्य के अलग-अलग जगहों से लिए कुल 8843 सैंपल की जांच रिपोर्ट पेंडिंग है।
गुजरात, महाराष्ट्र व उप्र के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की
इधर मध्य प्रदेश के अन्य राज्यों में 1.10 लाख मजदूर फंसे हुए है और इनकी वापसी के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ा अभियान शुरू करने जा रहे है। मुख्यमंत्री ने इसके लिए गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्रियों से चर्चा की है। मजदूरों को लाने के लिए उनके परिजन को यहां से जाने की अनुमति दी जाएगी। प्रदेश में दूसरे जिलों में फंसे मजदूर भी अपने जिले में वापस जा सकेंगे इसके लिए वे अपने या सरकार के साधनों का उपयोग कर सकेंगे लेकिन इंदौर और दूसरे संक्रमित क्षेत्रों से किसी मजदूर को आने-जाने की अनुमति नहीं होगी।
लॉकडाउन में खुलने वाली दुकानों का दायरा बढ़ा
वहीं राहतभरी खबर यह है कि एक-दो दिन में लोगों को जरूरत की चीजों के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लॉकडाउन के दौरान खुलने वाली दुकानों का दायरा बढ़ा दिया है। केंद्र से नई गाइडलाइन मिलने के बाद राज्य सरकार आज शाम तक नए आदेश जारी कर सकती है हालांकि इस दायरे में हॉटस्पॉट और कंटेनमेंट एरिया को किसी तरह की छूट नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al matbet matbet giriş pokerklas betpas maximcasino pashagaming pashagaming egebet casibom casinolevant virusbet ultrabet grandpashabet royalbet perabet matbet kralbet perabet perabet giriş meritbet meritbet giriş