Newsराजनीतिराज्य

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में ध्यान में लाई गईं सभी समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करें 

ग्वालियर – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में गत 4 जनवरी को ग्वालियर में आयोजित हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा ध्यान में लाई गई समस्याओं एवं माँगों के निराकरण का लगातार फोलोअप करें। जिस समस्या व माँग का समाधान जिला स्तर पर संभव नहीं है, उनके प्रस्ताव शासन को भेजें और निराकरण होने तक लगातार फोलोअप भी करें, इसमें कोई ढ़िलाई न हो। इस आशय के निर्देश अतिरिक्त मुख्य सचिव लोक निर्माण विभाग और ग्वालियर जिले के प्रभारी केसी गुप्ता ने संभागीय अधिकारियों की बैठक में दिए। बैठक में संभाग आयुक्त मनोज खत्री भी मौजूद थे।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि नल-जल योजनाओं की पाइप लाइन बिछाने के लिये ग्रामीण अंचल में खोदी गई सड़कों को मूल रूप में लाएँ। यदि यह काम तेजी से पूरा नहीं किया तो संबंधित अधिकारी जवाबदेह होंगे। उन्होंने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि 4 जनवरी को हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर, अधिक बिलिंग, विद्युत लाइनों की दुरुस्ती सहित जो समस्यायें ध्यान में लाई गईं थीं, उनमें से शेष समस्याओं का अभियान बतौर निराकरण करें और इस आशय का पालन प्रतिवेदन उपलब्ध कराएँ।
यह काम शासन स्तर से समन्वय बनाकर कराया जाए। उन्होंने जल संसाधन व लोक निर्माण सहित अन्य विभागों के अधिकारियों से कहा कि विभाग से संबंधित जिन कामों की मंजूरी भोपाल स्तर से मिलनी है उसका लगातार फोलोअप करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *