माजयुमो का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन, सोनिया-राहुल का किया पुतलादहन
ग्वालियर. भाजयुवा मोर्चा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया। फूलबाग चौराहा पर युवा मोर्चा कार्यकर्त्ताओं ने सोनिया और राहुल गांधी का पुतलादहन कियका। भाजयुमो के जिलाध्यक्ष प्रतीक तिवारी ने कहा है कि देश संविधान से चलता है। संविधान के तहत जांच एजेंसियां काम करती है। उन्होंने कहा है कि जब जांच एजेंसियों ने बडि़े घोटाले का खुलासा किया। तब कांग्रेस नेताओं पर कार्यवाही की जा रही है।
प्रतीक तिवारी ने सवाल उठाया है कि कांग्रेस जब संविधान की बात करती है तो फिर संविधान के तहत काम करने वाली जांच एजेंसियों पर सवाल क्यों उठा रही है। यह प्रदर्शन कांग्रेस द्वारा बुधवार को जांच एजेंसियों के खिलाफ किये गये विरोध के जवाब में किया गया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष, महासचिव, सचिव, मण्डल अध्यक्ष, महामंत्री समेत सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद रहें। यह विरोध प्रदर्शन मध्यप्रदेश के साथ देशभर में किया गया।

