महाराज साहब और मुख्यमंत्री सुन लो झूठे नारियल मत फोझ़ना, इमरती देवी झूठ पसंद नहीं करती है
ग्वालियर. मध्य प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी एक बार फिर चर्चा में है, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इसमें वह कहती नजर आ रही है कि सीएम साहब और महाराज साहब झूठे नारियल मत फोड़ना, यह मुझे पसंद नहीं है।
जो भी नारियल फोड़ना वो सच्चा फोड़ना
जानकारी के अनुसार यह वीडियो ग्वालियर के डबरा विधानसभा क्षेत्र की है। वीडियो में इमरती देवी एक जनसभा को संबोधित कर रही है। इसमें वो कह रही है कि हमने सीएम शिवराज सिंह और महाराज सिंधिया से शिकायती रूप में गुजारिश की थी, मैंने उनसे कहा था कि महाराज साहब और मुख्यमंत्री जी एक बात सुन लो झूठे नारियल मत फोझ़ना, इमरती देवी झूठ पसंद नहीं करती है। जो भी नारियल फोड़ना वो सच्चा फोड़ना। जो भी प्लेट (शिलान्यास पट्टिका) बने सच्ची प्लेट बने। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि सीएम शिवराज सिंह चौहान ने जो भी भूमि पूजन किए है उनके काम शुरू हो गया है।

