महापौर चुनाव के बाद सदन में जमकर मारपीट और हंगामा, आप और भाजपा पार्षदों के बीच हाथापाई
नई दिल्ली. नगरनिगम को अपना नया महापौर मिल गया है। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय जीत गयी है। कई अड़चनों के बाद महापौर को तो चुन लिया गया है लेकिन इसके बाद जो स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना है। वह फंस गया है। अभी तक सिर्फ 250 में से 47 पार्षदों ने ही वोट डाला लेकिन बताया जा रहा है कि 5 पार्षदों ने वोट तो डाला लेकिन बैलेट पेपर वापिस ही नहीं किया। उस कारण से सदन में जमकर हंगामा हो रहा है। सदन में पार्षदों ने एक दूसरे पर बोतलें फेंकी। नौबत हाथापाई तक आ गयी।
इस दौरान सदन में पार्षदों ने एक दूसरे पर पानी भी फेंका । सदन से जो वीडियो सामने आये हैं। उनमे पार्षद एक दूसरे पर पानी की बोतलें तक फेंक रहे हैं। बवाल की वजह से कुछ देर पहले सदन को स्थगित तक कर दिया गया था। लेकिन जब कार्यवाही फिर शुरू हुई। जमकर बवाल काटा गया और मारपीट तक की नौबत आ गयी है। स्टैडिंग कमेटी के चुनाव को लेकर यह सारा बवाल हुआ है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, सदन में 5/5 पार्षदों को बुलाकर वोटिंग कराई जा रही थी। जैसे ही वोटिंग के लिए 5 पार्षदों को बुलाया गया, सदन में हंगामा हो गया और जिन 5 पार्षदों को वोटिंग के लिए बैलेट दिए गए थे, वो पार्षद बैलेट पेपर वापस ही नहीं किए। मेयर काफी देर से बैलेट पेपर वापस मांग रही हैं। लेकिन नाम लिए जाने के बावजूद पार्षद बैलेट पेपर वापस ही नहीं कर रहे है। .इसी वजह से भाजपा पार्षदों की मांग मान लेने के बावजूद स्टैंडिंग कमेटी के सदस्यों का चुनाव फंस गया है। 250 में से अभी तक केवल 47 पर्षदों ने ही वोट डाला है। BJP ने तो इस मामले में धांधली तक का आरोप लगा दिया है। दावा किया गया है मोबाइल फोन ले जाकर वोटिंग करवाई गई है। इस मामले में निगम कमिश्नर और निगम सचिव को शिकायत दे दी गई है। BJP की तरफ से आम आदमी पार्टी को निशाने पर लिया जा रहा है, जोर देकर कहा जा रहा है कि जान पूछकर चुनाव करवाने में देरी की जा रही है। बड़ी बात ये है कि मेयर कई मौकों पर पार्षदों से अपील कर चुकी हैं कि बैलेट वापस किया जाए, लेकिन अभी तक किसी ने भी जवाब नहीं दिया है।
कौन हैं शैली ओबेरॉय?
जानकारी के लिए बता दें कि सोमवार को ही दिल्ली को अपना नया मेयर मिला है। आम आदमी पार्टी की शैली ओबेरॉय ने जीत दर्ज की ह। दिल्ली नगर के पटेल नगर के वार्ड नंबर 86 से पार्षद शैली ओबेरॉय आम आदमी पार्टी की ओर से मेयर चुनी गई हैं। शैली ने यहां 150 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। इसी के साथ MCD पर पिछले 15 सालों से काबिज बीजेपी को आम आदमी पार्टी को बेदखल कर दिया है। शैली ओबेरॉय 2013 में एक कार्यकर्ता के रूप में आप में शामिल हुईं और 2020 तक पार्टी की महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष रहीं। पहली बार पार्षद के रूप में उन्होंने पश्चिमी दिल्ली में भाजपा के गढ़ में जीत दर्ज की। मेयर बनने के बाद डॉ. शैली ओबेरॉय ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू संचालन में सहयोग करेंगे।

