मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीडीपी की महबूबा मुफ्ती पर तीखा प्रहार, कश्मीर में निर्दोषों की मौत पर चुप्पी, ड्रग्स पर यारी
ग्वालियर. मप्र के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने देश के कश्मीर मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। पीडीपी महबूबा मुफ्ती के फिल्म स्टार शाहरूख खान के बेटे के ड्रग्स मामले में बोलेने पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले कि कश्मीर में निर्दोष लोगों की मौत (डेथ) पर चुप्पी और ड्रग्स पर यारी, वाह महबूबा। कश्मीर में पहचान कर लोगों को मारा जा रहा हे। उस पर अभी तक कुछ नहीं कहा। लेकिन ड्रग्स में फिल्म स्टार शाहरूख खान का बेटा फंस गया तो कार्यवाही को सवालों के घेरे में लाने का प्रयास कर रही हैं। वैसे महबूबा के लिये यह कोई नयी बात भी नहीं, हर बार इस तरह के मामलों में उनका दोहरा चरित्र उजागर होता है।
मंगलवार को बीजेपी की वरिष्ठ नेता विजयाराजे सिंधिया की जयंती के मौका पर कटोराताल स्थित छत्री पर पहुचे मप्र के गृहमंत्री ने कार्यक्रम में सिंधिया के पहुंचने से पूर्व पत्राकारों से बात की। इस बीच उन्होंने कहा है कि आतंकवादी पहचान देखकर कश्मीर में गोली मार रहे हैं। इससे उनकी नियत समझ में आ रही है। जो भी विघटनकारी लोग हैं, अप्रत्यक्ष रूप से यह लोग टुकड़ा-टुकड़ा गैंग से जुड़े हुए हैं। लेकिन हम टुकड़े-टुकड़े वाली मानसिकता को कुचलना जानते हैं और कुचल देंगे। जिससे देश में विघटनकारी शक्ति ही न रहें।
राजमाता ने राजशाही से लोकशाही का सफर किया
गृहमंत्री मिश्रा ने कहा कि वह राजमाता की जयंती पर नमन करने आया हूं। राजमाता ने राजशाही से लोकशाही तक का सफर किया। देश के लिए उन्होंने अपना सब कुछ समर्पित किया था। इसलिए उनको नमन करना जरूरी था।
जल्द होगा कोयला संकट का निदान
प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कोयला संकट पर कहा कि केन्द्रीय कोयला मंत्री, प्रदेश सरकार, ऊर्जा मंत्री लगातार प्रयास कर रहे हैं। केन्द्रीय कोयला मंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि वह कोयले का स्टॉक लेकर चल रहे हैं। प्रदेश में भी 7 दिन का स्टॉक लेकर हम चल रहे हैं। संकट कोई ऐसा नहीं है, जिसका निदान नहीं हो सके। सरकार कोशिश में लगी हुई है। जल्द कोयला संकट का भी निदान हो जाएगा।

