ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पड़ाव पुल के नीचे स्थित मंशापूर्ण हनुमान जी के दर्शनकर उनसे लिया आशीर्वाद
ग्वालियर केंद्रीय मंत्री मंगलवार को 1 दिन के लिए ग्वालियर आए। इस दौरान उन्होंने अपनी दादी स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया की छत्री पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। आज राजमाता की जयंती है और श्री सिंधिया उनकी जयंती पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।
श्री सिंधिया यहां से सीधे पड़ाव पुल के नीचे स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पहुंचे और उन्होंने यहां मत्था टेका। केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया के यहां पहुंचने पर मंदिर के महंत पंडित श्री गोपाल दुबे ने केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया को पूजा अर्चना करवाई। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने महंत जी के कक्ष में बैठकर पंडित गोपाल दुबे से चर्चा भी की।

