मप्र के 9 जिलों में लगेंगे ऑक्सीजन बनाने के प्लांट
भोपाल. पिछले माह से मेडिकल ऑक्सीजन की किल्लत को देखते हुए प्रदेश अब इस दिशा में आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहा है इसके लिए 19 जिला अस्पतालों में वातावरण की हवा से मरीजों की सांसे चलाने वाली ऑक्सीजन बनाने के लिए प्लांट लगाए जाएंगे।
कारपोरेशन ने टेंडर में यह भी साफ कर दिया है कि तैयार ऑक्सीजन की शुद्धता का स्तर विश्व स्वास्थ्य संगठन के मापदंड के अनुसार 93 प्रतिशत से कम नहीं होना चाहिए। विशेष कारणों से इसमें तीन प्रतिशत तक की कमी स्वीकार की जा सकती है। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने बताया कि इस तकनीक में वातावरण से ऑक्सीजन खींचकर उसे शुद्ध किया जाता है इसके बाद पाइपलाइन के जरिए सप्लाई किया जाता है। प्लांट लगाने वाली कंपनी को रोजाना की जरूरत से तीन दिन के लिए अतिरिक्त ऑक्सीजन स्टोर करके सिलिंडर में रखना होगा।
इन जिला अस्पतालों में लगेंगे मेडिकल ऑक्सीजन बनाने के प्लांट
सतना, विदिशा, नरसिंहपुर, कटनी, रायसेन, बड़वानी, मंडला, छतरपुर, सीधी, बैतूल, दमोह, सागर, भिंड, खरगौन, राजगढ़, बालाघाट, धार, पन्ना और शहडोल।

