मप्र की मेकअप आर्टिस्ट दुबई में दिखायेगी जलवा, मेकअप आर्टिस्ट से फेमस एक्ट्रेस हुई प्रभावित
रीवा. शहर की एक मेकअप आर्टिस्ट ने प्रदेश के महानगरों में अपनी मेहनत और लगन की बदौलत जलवा बिखेरने के बाद अब इंटरनेशनल लेवल पर दुबई में आयोजित होने वाले एक कार्यक्रम का हिस्सा बनने जा रही है। रीवा की बेटी को दुबई में आयोजित होने जा रहे इंटरनेशनल मास्टर क्लास यानी एज्युकेशनल टूर का टिकट मिला है। ऐसा माना जा रहा है कि यह पहला मौका है। जब रीवा जैसे शहर की मेकअप आर्टिस्ट को इंटरनेशनल लेवल के फंक्शन में शामिल किया जा रहा है। फिलहाल इस उपलब्धि पर मेकअप आर्टिस्ट सिफू खान के परिवार में खुशी का माहौल है।

