मध्यप्रदेश में -मां ने एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, जिनमेें 3 लड़के और एक लड़की है
बालाघाट. जिला अस्पताल बालाघाट में आज अनोखा मामला सामने आया है। अस्पताल में एक महिला ने 4 बच्चों को जन्म दिया है। परिजनों ने बच्चों के जन्म पर खुशी जताते हुए कहा है कि हमें 4 गुनी खुशी मिली है। बच्चों में 3 लड़के और एक लड़की हे। डॉक्टरों ने ऑपरेशन में बच्चों की डिलेवरी करवायी है। फिलहाल जच्चा-बच्चा की हालत स्थित है। बच्चों को आईसीयू में डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।
जिला अस्पताल बालाघाट में किरनापुर तहसील के ग्राम जराही निवासी प्रीति मेश्राम को प्रसव पीड़ा के बाद लाया गया था। यहां डॉक्टरों की टीम के सफल ऑपरेशन के बाद उन्होंने एक साथ 4 बच्चों को जन्म दिया है। चारों बच्चों की हालत नाजुक है। बच्चों को आईसीयू में डॉक्टरों के ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। यह बालाघाट जिले में अपनी तरह का पहला मामला है। बालरोग विशेषज्ञ डॉ. निलय जैन ने बताया कि 4 बच्चों ने एक साथ जन्म लिया है। उनमें 3 लड़के एवं एक लड़की शामिल है। बच्चे समय से पहले जन्में हैं। इन चारों का वजन एक किलों के आसपास है और इन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। फिलहाल बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर कुछ का नहीं जा सकता है। फिलहाल उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। उम्मीद की जा रही है उनकी हालत में जल्द सुधार होगा।

