मध्यप्रदेश में एक और सख्त कानून बनेगा, जहां से पत्थर आएंगे उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएंगे- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
भोपाल. प्रदेश में अब सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का किसी को अधिकार नहीं है, पत्थर चलाने वालों के खिलाफ सख्ती से निपटा जाएगा। मध्यप्रदेश सरकार जल्द ही ऐसे लोगों से निपटने के लिए कानून बनाने पर विचार कर रही है और इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई कर उनसे ही वसूली भी की जाए। यह बात गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपने निवास पर कही।
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आगे कहा कि जिनके घर से पत्थर आएंगे उन्हीं के घर के पत्थर निकाले जाएंगे यानी हम ऐसे लोगों पर नकेल कसेंगे ताकि इस तरह की हरकत दोबारा करने से पहले वे दस बार सोचें। मुख्यमंत्री भी ऐसे मामलों में आरोपियों की घर और संपत्ति नष्ट करने के आदेश दे चुकी है हालांकि नया कानून कैसा और क्या होगा इसके बारे में गृहमंत्री ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। इससे पहले प्रदेश में लव जिहाद को लेकर नया कानून 9 जनवरी से लागू हो चुका है।

