भोपाल-इंदौर समेत देश के 50 एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी
भोपाल. मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर समेत देश के 50 एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अज्ञात शख्स ने मंगलवार को भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट अथॉरिटी को धमकी भरा ये ई-मेल भेजा। भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार अज्ञात शख्स ने अंग्रेजी में भेजा ई-मेल था। वहीं अब सीआईएसएफ ने सर्चिंग, मैनुअल चेकिंग बढ़ाई।


