भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान 5 फायटर जेट मार गिराये
पाकिस्तान 5 फायटर जेट मार गिराये
नई दिल्ली. भारतीय वायुसेना (IAF) के प्रमुख एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि भारत के एस-400 मिसाइल सिस्टम ने हाल के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान 5 पाकिस्तानी वायुसेना के फायटर विमानों को मार गिराया है। इसके अलावा एक एयरबोर्न अलीबॉर्निंंग एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंसी (AEW&C/ELINT) विमान को भी 300 किमी दूरी से नष्ट किया गया और साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जेकबाबाद में खड़े कुछ एफ-16 विमानों और भोलारी एयरबेस पर एयरबोर्न अलीबॉर्निंंग एंड कंट्रोल एंड सी को विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर नष्ट किया गया।

ऑपरेशन सिंदूर में एफ-400 की ताकत
एसीएम एपी सिंह के अनुसार ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने अपनी हवाई रक्षा को मजबूत करने के लिये एस-400 का उपयोग किया है। यह रूस से खरीदा गया एक उन्नत सतह से हवा में मार करने वाला मिसाइल सिस्टम है। जो 400 किमी तक के लक्ष्यों को नष्ट कर सकता है। इस ऑपरेशन में एस-400 ने शानदार प्रदर्शन किया और 5 पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों का हवा में ही मार गिरायां सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक एयरबोर्न अलीबॉर्निंंग एंड कंट्रोल/इलेक्ट्रॉनिक इंटेलीजेंसी (AEW&C/ELINT) विमान को 300 किमी की दूरी से निशाना बनाया गया। जो इस सिस्टम की रेंज और सटीकता को दर्शाता है। एयरबोर्न अलीबॉर्निंंग एंड कंट्रोल/सी विमान दुश्मन की गतिविधियों पर नजर रखने और खुफिया जानकारी जुटाने का उपयोग होता है। इसलिये इसका नष्ट होना पाकिस्तान के लिये बड़ा झटका हो सकता है।


