भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) का 33 वां पूर्ण अधिवेशन ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में 22 फरवरी 23 से प्रारंभ
नई दिल्ली -भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक का 33 वाँ पूर्ण राष्ट्रीय अधिवेशन इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी.संजीवा रेड्डी की अध्यक्षता में ताल कटोरा स्टेडियम नई दिल्ली में प्रारंभ हुआ उक्त अधिवेशन 23 फरवरी तक चलेगा । राष्ट्रीय अधिवेशन में देश के सभी राज्यों से इंटक अध्यक्ष एवम प्रदेश पदाधिकारी हजारों की संख्या में उपस्थित हुए । मध्य प्रदेश इंटक से प्रदेश अध्यक्ष आरडी त्रिपाठी, प्रदेश सचिव एलके दुबे, जिला इंटक काउंसिल ग्वालियर के संरक्षक राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में मध्य प्रदेश संविदा ठेका कर्मचारी संघ इंटक के प्रदेश महामंत्री अशोक गोस्वामी, प्रदेश कोषाध्यक्ष आरके कौशिक,प्रदेश उपाध्यक्ष विद्यकांत मिश्रा उपस्थित हुए । इस अवसर पर देश के सभी राज्यों के पदाधिकारियों के अलावा जापान, इजराइल, नेपाल एवम अन्य देशों के ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी एवम राज्य सभा सांसद माननीय दिग्विजय सिंह, जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल डॉ.कर्ण सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे उपस्थित हुए।
राष्ट्रीय अधिवेशन में सर्व प्रथम दीप प्रज्ज्वलित कर इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जी. संजीवा रेड्डी के स्वागत भाषण से प्रारंभ हुआ तत्पश्चात पूर्व राज्यपाल कर्ण सिंह, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह ने उद्बोधन दिया और लोकतंत्र को बचाने के लिए कर्मचारियों, श्रमिकों के अधिकारों को बचाने के लिए एक जुट होने की अपील की गई । राष्ट्रीय अधिवेशन के एजेंडे में मुख्य रूप से केंद्र सरकार द्वारा सार्वजनिक संस्थानों को निजी पूजीपतियों के हाथों सौपें जाने, श्रमिक विरोधी कानून को लागू किए जाने का विरोध, सार्वजनिक क्षेत्र से संविदा, आउटसोर्स प्रथा बंद करने एवम पुरानी पेंशन बहाल करने सहित श्रमिक हित के मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई साथ ही केंद्र सरकार के द्वारा यदि सभी मुद्दों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो आगामी चुनाव में देश के 4 करोड़ इंटक श्रमिक सदस्य सरकार को इसका जवाब देंगे ।

