भारत में निर्माण हो रहा है भगवान शिव का हथियार महेश्वरास्त्र, दुश्मनों के सूरज को कर देगा अस्त
नई दिल्ली. भारत में अब भगवान शिव के हथियार के नाम पर एक रॉकेट सिस्टम बनाया जा रहा है। यह एक लम्बी दूरी का गाइडेड रॉकेट सिस्टम है। इसका नाम महेश्वरास्त्र है। पौराणिक कथाओं में जिक्र है कि भोलेनाम के पास भी ऐसा ही हथियार था। जिसमें उनकी तीसरी आंख की ताकत थी। वह किसी कोभी जलाकर राख करने की क्षमता रखता था। अब जो रॉकेट बनाया जा रहा है। उसे आप देसी हिमार्स भी कह सकते हैं।
महेश्वरास्त्र को बना रही है सोलार इंडस्ट्रीज कंपनी के चेयरमैन सत्यनारायण नुवाल ने बताया कि ये सही है कि हमने भगवान शिव के अस्त्र से लिया है। इसकी ताकत भी वैसी ही होगी। यह गाइडेड रॉकेट सिस्टम हैं। हम इसके 2 वर्जन बना रहे हैं। महेश्वरास्त्र-1 और महेश्वरास्त्र-2। पहले वाले का रेंज 150 किमी और दूसरी वाले का 290 किमी होगा।

