LatestNewsराज्य

भारत माता की जय के नारे से भड़के MP के मंत्री

नर्मदापुरम. प्रदेश के स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल बुधवार को एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से नाराज हो गए। स्थानीय कार्यकर्ता भारत माता की जय और जय बलराम जैसे नारे लगा रहे थे। उनकी नाराजगी को स्थानीय सांसद के साथ चल रही गुटबाजी से जोड़कर देखा जा रहा है।
ये है पूरा मामला
दरअसल, राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी कस्बे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करने गए थे। जब वह फीता काटने लगे, तभी वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और जय बलराम के नारे लगाना शुरू कर दिया। मंत्री इस पर भड़क उठे। उन्होंने जोर से कहा- यह नारे कौन लगा रहा है। सांसद दर्शन सिंह चौधरी के निकटतम सहयोगी नीतिराज पटेल ने कहा कि हम लगा रहे हैं। वहां किसी तरह मामला शांत हुआ। इस नारे का विवाद मंच पर भी स्पष्ट दिख रहा था। मंत्री पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि कुछ कार्यकर्ता नारे लगा रहे थे, मैंने नाराजगी व्यक्त कर कहा कि अनुशासन जरूरी है। स्कूल में सरस्वती जी की जय, लक्ष्मीजी का नारा लग सकता है तो नारे लगाने वालों एक बार धनवंतरी भगवान के नारे लगा देते।
कार्यक्रम के समापन के बाद फिर लगे नारे
इस स्थिति से आयोजन के दौरान तनातनी की स्थिति बनी रही। कार्यक्रम समापन के बाद कुछ कार्यकर्ताओं ने फिर से भारत माता की जय और भगवान बलराम की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी भी मौजूद थे। कहा जा रहा है कि सांसद चौधरी और मंत्री पटेल के बीच लंबे समय से चल रही गुटबाजी अब सार्वजनिक मंचों पर भी दिखने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al grandpashabet grandpashabet grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet güncel giriş grandpashabet grandpashabet güncel grandpashabet grandpashabet giriş grandpashabet giriş grandpashabet grandpashabet holiganbet holiganbet giriş holiganbet holiganbet meritking meritking giriş meritking güncel giriş holiganbet holiganbet giriş kingroyal kingroyal giriş casibom casibom giriş casibom güncel giriş kingroyal güncel giriş holiganbet güncel giriş kulisbet meritking perabet perabet giriş betcio betcio giriş holiganbet holiganbet giriş casinoroyal jojobet holiganbet 1win bahiscasino romabet jojobet casinolevant holiganbet holiganbet giriş holiganbet güncel giriş wbahis holiganbet kingroyal