भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ ने 5 घुसपैठिए को ढेर किया
पंजाब. तरन तारन जिले में बीएसएफ के जवानों ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 घुसपैठियों को मार गिराया है हालांकि अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है इसके अलावा कुछ हथियार भी घुसपैठियों के पास से बरामद किए गए है।
5 शव, एके47, 3 पिस्तौल व खेत से एक ग्रेनेड बरामद
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह की है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान सीमा की ओर कुछ घुसपैठिए भारत में घुसने की कोशिश कर रहे थे। बीएसएफ के जवानों ने डल सीमा चौकी पर कुछ संदिग्ध गतिविधियां देखी। तकरीबन 4.45 मिनट पर जवानों ने घुसपैठियों को रोकने को कोशिश की लेकिन उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में बीएसएफ जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई। फायरिंग में बीएसएफ जवानों ने 5 घुसपैठियों को ढेर कर दिया। बीएसएफ के जवानों ने घुसपैठियों के पास से राइफल भी बरादम किए है। फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है वहीं अभी तक लाशों की पहचान नहीं हो सकी है साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि ये सभी घुसपैठिए थे या फिर स्मगलर।
बीएसएफ अधिकारी का कहना है कि पूरे क्षेत्र में गहन तलाशी अभियान जारी है। अब तक हमने 5 शव, एके47, 3 पिस्तौल और खेत से एक ग्रेनेड बरामद किया है लेकिन अभी छानबीन चल रही है उसके बाद ही पता चलेगा कि उनका इरादा क्या था।

