भाजपा स्टार प्रचारकों में टॉप-5 में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व सिंधिया गायब
भोपाल. मध्य प्रदेश में उपचुनाव का आगाज हो चुका है, 28 सीटों पर 3 नवंबर को वोटिंग होनी है और नतीजे 10 को आएंेग इसके लिए बीजेपी, कांग्रेस और बसपा प्रचार-प्रसार कर रही है। नेताओं की जुबानी जंग जारी है लेकिन इस बीच स्टार प्रचारकों की लिस्ट सामने आई है। जिस सिंधिया के कारण प्रदेश में शिवराज सरकार बनी उन्हीं महाराज को बीजेपी ने अपने टॉप-5 में शामिल नहीं किया है हालांकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को टॉप-10 में दसवें नंबर पर जगह दी गई है।
भाजपा की ओर से जारी की गई उपचुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 30 भाजपा के कद्दावर नेताओं का नाम है लेकिन इस लिस्ट में पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का नाम नहीं है। आपको बता दें कि इसमें पहला नाम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का नाम है जबकि दूसरे नंबर पर शिवराज सिंह चौहान है। लिस्ट में तीसरे नंबर पर दुष्यंत कुमार गौतम का नाम है, विनय सहस्त्रबुद्धे का नाम चौथे नंबर है जबकि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का नाम पांचवें पर है।

