हैदराबाद में भारी वर्षा से 15 की मौतए अब तक 20 सेमी हुई वर्षा
हैदराबाद. तेलंगाना के कई जिलों में मंगलवार की रात से भारी वर्षा हो रही है। राजधानी हैदराबाद में पिछले 24 घंटे में यहां 20 सेमी वर्षा हुई है। इसके बाद शहर की सड़कों पर पानी भर गया है। कई गांडि़या पानी के तेज बहाव में बह गयी है। वहींए राज्य में अभी तक 15 लोगों की मौत हो गयी है। शहर के बंडलगुडा इलाके में एक घर पर पत्थर गिरने से 2 माह के बच्चे सहित 9 लोगों की मौत हो गयी और 3 लोग घायल हो गये। लोगों की सहायता से पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। वहींए ओडिशा में भी भारी वर्षा हुई हैं। यहां के गजपति में 12 गांवों के 5 सौ लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया गया हैं।
चीफ सेक्रेटी ने जिले के अधिकारियों को एडवाइजरी जारी की
तेलंगाना के मुख्य सचिव सोमेश कुमार ने सभी जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने का ऑर्डर दिया गया है। उन्होंने सभी कलेक्टरए पुलिस कमिश्नरए एसपी और को अलर्ट पर रहने के लिये कहा गया है। मंगलवार की रात उन्होंने अधिकारियों से कहा है कि मुख्यमंत्री ने राज्य के हालात के बारे में जानकारी ली है। उन्होंने पूरे जिला प्रशासन को अलर्ट पर रहने का ऑर्डर दिया है। राज्य में भारी वर्षा हो रही है। कई अप्रिय घटनायें भी सामने आयी है। मैं और डीजीपी हैदराबाद के सीनियर अधिकारियों के साथ फोन के संपर्क में हूं। सभी जिलों के अधिकार टेली कॉन्फ्रेंस से अपने मण्डल अधिकारी के संपर्क में रहें। निचले इलाके में जल भराव और बाढ़ जैसी समस्या हो सकती हैं।

