भाजपा प्रत्याशी समर्थक ने कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक रूपसिंह राजावत का सिर फोड़ा
ग्वालियर. भाजपा प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल समर्थक और पूर्व बजरंग दल उपाध्यक्ष नंदू चौहान और ईशान ने गांधी नगर से मोटरसाईकिल लौट रहे कांग्रेस प्रत्याशी समर्थक रूपसिंह राजावट के साथ लगभग 2.30 बजे मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी दी । जिससे रूपसिंह राजावत का सिर फट गया और पीठ में चोटें आई हैं । यह घटना आरकेव्हीएम स्कूल के पास की बताई गयी है।
रूपसिंह राजावत ने बताया कि विवाद की शुरूआत 11 अक्टूबर फेसबुक पोस्ट को लेकर है। यह पोस्ट अनिल एस तोमर ने की थी। जिसमें लिखा था बिकाऊ नहीं टिकाऊ चाहिये।
पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर थी तो कांग्रेस समर्थकों ने ठाठीपुर थाने का घेराव किया इसके बाद पुलिस ने रूपसिंह राजावत की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की।
मारपीट की एफआईआर दर्ज हुई है
ठाठीपुर थाना प्रभारी ने बताया कि रूपसिंह राजावत के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की है उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है।
आरकेएस विमल, टीआई, थाना ठाठीपुर

