बेक्रिंग न्यूज-जम्मू कश्मीर के बारामूला में आतंकी हमले में 3 जवान शहीद
बारामूला. जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार की सुबह आतकियों ने सुरक्षाबलों पर बड़ा आतंकियों हमला किया इस हमले में जम्मू कश्मीर पुलिस बल के एक एसपीओ और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) के 2 जवान शहीद हो गये। आतंकियों ने पुलिस और सीआरपीएफ की ज्वाइंट नाका पार्टी पर कई राउंण्ड फायरिंग की। जम्मू कश्मीर पुलिस के इंस्पेक्टर जनरल विजय कुमार ने बताया कि आतंकी हमले में जख्मी हुए सीआरपीएफ के 2 जवानों ने उपचार के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया है। वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे।
सुरक्षाबलों पर आतंकी हमले के बाद इलाके को सील कर दिया गया है। हर ओर दोषियों की तलाश की जा रही है सेना और पुलिस की ज्वाइंट टीम इलाके में कोॅर्डन एंड सर्च ऑपरेशन चला रही है।

