बी-2 स्पिरिट स्टील्थ एयरक्राफ्ट की तैनाती से चीन में खलबली मची
नई दिल्ली. अमेरिका अपनी सैनिक ताकत पर दुनिया भर पर राज करता है और उसकी यह ताकत थल, जल और आकाश में सबसे अधिक है। आकाश में लड़ाई के लिये अगर रैप्टर, ईगल हैं तो दुनिया के किसी भी ठिकाने को तहत नहस करने बी-2 बॉम्बर भी है इसका पूरा बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर है।
बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर की चर्चा इसलिये है क्योंकि अब यह हिन्द महासागर में तैनात किया जा चुका है और इसकी तैनाती भर से चीन और चीन की सेना में खलबली मच गयी है। आईये, अब बताते है कि बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर क्यों हैं। इतने खास….. बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर दुनिया से सबसे खतरनाक बॉम्बर के तौर पर मशहूर है। यह स्टील्थ एयरक्राफ्ट है। जिसे कोई भी रडार ट्रैक नहीं कर पाता है। ऐसे में, आसमान में इसकी मौजूदगी की भनक ही किसी को नहीं होगी तो इस पर खतरा किस बात का? यही कारण है कि यह मनमाने तरीके से किसी भी टारगेट को घ्वस्त कर सकता है और इसे आसमान में किसी से कोई चुनौती भी नहीं मिल पायेगी।
बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर एक साथ 16 परमाणु बमों को अपने साथ लेकर उड़ सकता है, जो एक ही उड़ान में किसी भी देश के कोने कोने को नष्ट कर सकता है । सोचिए, दो परमाणु बम (Nuclear weapons) गिरने से जापान के दो शहर समूचे नष्ट हो गए थे, ऐसे में उससे भी भारी 16 बम किसी देश पर गिरेंगे तो उसकी क्या हालत होगी? बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर दुनिया का सबसे महंगा एयरक्राफ्ट है। इसे बनाने में लागत बहुत ज्यादा है, और अमेरिका के पास भी सिर्फ 20 बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर हैं। हालांकि ये 20 एयरक्राफ्ट सिर्फ एक उड़ान में 320 परमाणु बम जब गिराएंगे, तो क्या उसके बाद भी इसे उड़ान भरने की जरूरत महसूस होगी?
बी-2 स्पिरिट स्टील्थ बॉम्बर बेहद खास हैं। ये दुनिया में बिना रिफ्यूलिंग यानि बिना जमीन पर उतरे और बिना ईंधर भरे 11 हजार किलोमीटर तक उड़ान भर सकते हैं। वो भी पूरी क्षमता यानि हथियारों से लैस होकर।

