बिहार चुनाव के तैयारी, ऑपरेशन सिंदूर को सैल्यूट और जातिगत जनगणना का समर्थन
नई दिल्ली. राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने रविवार का दिल्ली में एक जुटता का प्रदर्शन किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में 20 राज्यों की मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री शामिल हुए हे। बैठक में 3 अहम राजनीतिक और रणनीतिक संदेश सामने आये हैं। राष्ट्र की सुरक्षा पर निर्णायक कार्यवाही की सराहना, सामजिक न्याय के लिये जातिगण जनगणना के समर्थन में प्रस्ताव और विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर व्यापक मंथन हुआ और इसके साथ ही बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए की राजनीतिक रणनीति के संकेत भी साफतौर पर उभरकर सामने आये है।
बैठक मे ऑपरेशन सिन्दूर और जातिगण जनगणना पर बधाई प्रस्ताव लाया गया है। शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनंदन प्रस्ताव पर पीएम नरेन्द्र मोदी की खुलकर तारीफ की और कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर ने आम भारतीयों में आत्म विश्वास और गर्व की नयी भावना पैदा की है।
‘देश की जनता को पीएम मोदी पर गर्व है’
शिंदे का कहना था कि मोदी ने 3 दिन पहले ही कहा था, ‘मोदी की नसों में लहू नहीं, बल्कि गरम सिंदूर बह रहा है’. मोदी जी, देश की 140 करोड़ जनता को आप पर गर्व है. देशवासियों का सौभाग्य है कि हमें आप जैसे साहसी, पराक्रमी और निस्सीम देशभक्त प्रधानमंत्री मिले है । हम इस महत्वपूर्ण समय में अद्वितीय और पराक्रमी नेतृत्व के लिए प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. विशेष रूप से ऐसी गंभीर सुरक्षा चुनौतियों पर काबू पाने में उन्होंने हमेशा हमारे रक्षा बलों को लगातार समर्थन दिया है। इतिहास ऑपरेशन सिंदूर को उन लोगों को करारा जवाब देने के रूप में याद रखेगा, जिन्होंने भारत की शांतिपूर्ण विकास यात्रा को विवादित करने की गलती की है। यह भारत की संप्रभुता और भारतीयों की सुरक्षा को हर चीज से ऊपर रखने की NDA सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

