Newsराजनीतिराज्य

‘बिड़ला नगर’ रेलवे स्टेशन को सर्वसुविधायुक्त ‘आदर्श स्टेशन’ बनाया जाए -MPCCI

सर्कुलेटिंग एरिया व लिंक रोड का निर्माण किया जाए
ग्वालियर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, ‘बिड़ला नगर’ रेलवे स्टेशन को एक ‘आदर्श स्टेशन’ के रूप में विकसित करने की माँग करते हुए, चेम्बर ऑफ कॉमर्स द्वारा चेयरमैन, भारतीय रेलवे बोर्ड को एक पत्र प्रेषित किया गया है । अध्यक्ष-डॉ. प्रवीण अग्रवाल, ने अवगत कराया है कि ग्वालियर के यात्रियों की सुविधा हेतु यह आवश्‍यक है कि मुख्य रेलवे स्टेशन के साथ-साथ बिड़ला नगर रेलवे स्टेशन का विस्तार व आधुनिकीकरण करके, कुछ ट्रेनों का स्टॉपेज इस स्टेशन पर उपलब्ध कराया जाए, जिससे मुख्य स्टेशन पर यात्री दबाव कम हो सके और ‘बिड़ला नगर’ स्टेशन का समुचित उपयोग यात्रियों की सुविधा के लिए हो सके ।
ग्वालियर एक ऐतिहासिक शहर होने के साथ-साथ, औद्योगिक-व्यापारिक सहित उच्च शिक्षा व सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है । यहाँ पर काफी संख्या में पर्यटन स्थल होने से देशी व विदेशी पर्यटकों का बड़ी संख्या में आवागमन बना रहता है । भारत सरकार द्वारा यहाँ पर अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के नवीन एयरपोर्ट का निर्माण किया गया है । एनएचएआई द्वारा ग्वालियर सिटी बायपास का 1005 करोड़ रुपये की लागत से निर्माण किया जा रहा है । औद्योगिक दृष्टि से भी ग्वालियर में हजारों करोड़ की धनराशि से नवीन इकाईयाँ स्थापित हो रही है ।
सुझाव व माँगे चेयरमैन के सम्मुख प्रस्तुत
* कुछ यात्री गाड़ियों का स्टॉपेज ग्वालियर स्टेशन के स्थान पर ‘बिड़ला नगर’ स्टेशन पर किया जाए ।
* स्टेशन के बाहर ‘सर्कुलेटिंग एरिया’ विकसित किया जाए ।
* प्रतीक्षालयों का विस्तार किया जाए और पेयजल व स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की जाए ।
* यात्रियों की जानकारी हेतु डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएँ व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएँ ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *