Newsराजनीतिराज्य

लंबित गंभीर अपराधों के निराकरण के लिये प्रभावी प्रयास: आईजी 

ग्वालियरः पुलिस कन्ट्रोल रूम सभागार में आईजी अरविंद सक्सेना  द्वारा ग्वालियर जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों की लंबित गंभीर अपराधों एवं जमानत निरस्ती के प्रकरणों के संबंध में समीक्षा बैठक ली गई। अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह सहित एएसपी निरंजन शर्मा एवं जिले के समस्त सीएसपी, एसडीओपी उपस्थित रहे।
अपराध समीक्षा बैठक में आईजी ने लंबित गंभीर अपराधों तथा भादवि के त्रिवर्षीय तुलनात्मक आंकड़ों की समीक्षा की और उपस्थित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों को लंबित गंभीर अपराधों में प्रभावी प्रयास सुनिष्चित कर उनका शीघ्र निराकरण किये जाने हेतु निर्देषित किया गया और कहा कि वह अपने-अपने अनुभाग में ऐसे अपराधियों को चिन्हित करंे जो दीगर जिले से आकर ग्वालियर में अपराध घटित कर रहें हैं।
थानों में आने वाले पारिवारिक मामलों में उनकी काउंसलिंग कराकर झगड़े सुुलझाने के प्रभावी प्रयास किये जावें। उन्होने कहा कि छेड़छाड करने वाले एवं नकबजनी के अपराधियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। बैठक में आईजी ग्वालियर ने लंबित हत्या के प्रकरणों का शीध्र खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार के निर्देष पुलिस अधिकारियों को दिये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin maximcasino pashagaming maximcasino matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet