Newsमप्र छत्तीसगढ़

बांग्लादेशी क्रिकेट खिलाड़ी मुस्ताफिजुर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम से बाहर

नयी दिल्ली. बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान अब इंडियनप प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में नहीं खेल पायेंगे। भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) के सचिव देवजीत सेकिया ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए इसकी पुष्टि की है। सेकिया ने बताया है कि मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए BCCI ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को अपने स्क्वॉड से बांग्लादेशी खिलाड़ी मुस्ताफिजुर रहमान को रिलीज करने का निर्देश दिया है।
देवजीत सैकिया ने यह भी बताया है क अगर केकेआर की टीम उनकी जगह किसी अन्य खिलाड़ी को स्क्वॉड में शामिल करना चाहती है। BCCI  इसकी अनुमति देगा। मुस्ताफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL 2026 के लिये मिनी नीलामी में 9.20 करोड़ रूपये में अपनी टीम से जोड़ा था। बांये हाथ के फास्ट बॉलर मुस्ताफिजुर रहमान को टीम में शामिल करने के बाद केकेआर को सोशल मीडिया पर काफी आलोचना झेलनी पड़ी। फैंस के साथ -साथ कुछ राजनेताओं और साधु-संतों ने बांग्लादेश खिलाड़ी के IPL में खेलने पर सवाल खड़े किये थे। अगस्त 2024 में शेख हसीना सरकार का पतन हो गया था। जिसके बाद बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता बढ़ी और कई हिंसक घटनायें सामने आयी है। हाल ही में 2 हिन्दुओं की निर्मम हत्या के बाद पूरे देश में बांग्लादेश का विरोध हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

hacklink satın al pokerklas superbetin pashagaming matbet matbet betsat hızlıcasino pashagaming jojobet jojobet giriş holiganbet