बांग्लादेश में रवीन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक निवास में तोड़फोड़ करने में 5 लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली. बांग्लादेश में नोबेल पुरस्कार विेजेता रवी्रन्द्रनाथ टैगोर के पैतृक निवास में तोड़फोड के सिलसिलें में लगभग 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया है कि टैगौर से जुड़ी किसी भी धरोहर को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को हुई तोड़फोड़ के बाद बंद किया गया रवीन्द्र कचहरीबाड़ी यानी रवीन्द्र स्मारक संग्रहालय शुक्रवार को आगंतुकों के लिये फिर से खोल दिया गया है।
सिराजगंज जिले के कचहरीबाड़ी में स्थित टैगारे परिवार का पैतृक घर और राजस्व कार्यालय है। वर्ष 1840 में रवीन्द्रनाथ टैगोर के दादा द्वारकानाथ टैगोर द्वारा खरीदा गया। यह परिसर नोबेल पुरस्कार विजेता के लिये एकांतवास की पसंदीदा जगह थी। जिन्होंने इस जगइ पर अपनी कई साहित्यिक रचनायें मुकम्मल की थी।
मंत्रालय ने जारी किया बयान
सांस्कृतिक मामलों के मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा है कि घटना के दौरान रवीन्द्रनाथ टैगोर की स्मृति से जुड़े किसी भी अवशेष या कलाकृति को नुकसान नहीं पहुंचाया गया है। जबकि ड्यूटी पर मौजूद एक कर्मचारी और एक आगंतुक के बीच पार्किंग टिकट को लेकर झगड़ा हुआ था। घटना के बाद भीड़ ने कचहरीबाड़ी के सभागार पर हमला किया और तोड़फोड़ की और संस्थान के एक निदेशक की पिटाई की। आगे बयान में कहा गया है जिला प्रशासन और पुरातत्व विभाग ने अलग-अलग जांच समितियां गठित की है। कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने घटना के सिलसिले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें कहा गया है कि घटना में शामिल अन्य लोगों को पकड़ने के लिये अधिकारियों के द्वारा कोशिशें की जा रही है।

