बसंत पंचमी पर अमृत स्नान के लिये UP सरकार ने बनाया स्पेशल प्लान
महाकुंभनगर. महाकुंभ में बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर ऑपरेशन इलेवन चलाकर क्राउड मैनेजमेंट का स्पेशल प्लान तैयार किया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देश पर यह योजना बनायी गयी है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिहाज से वन वे रूट प्लान तैयार किया है। इसके अलावा पांटून पुलों पर मेले में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न आये। इसका भी विशेष इंतजाम किया है। सबसे अहम बात यह है कि त्रिवेणी के घाटों पर अत्याधिक दबाव रोकने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल लगाये जा रहे है। जहां सीनियर अधिकारी भी टीम के साथ तैनात रहेंगे। बैरिकेडिंग की संख्या भी बढ़ा दी गयी है।
वन वे रूट प्लान पर संख्ती से अमल
बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर वन वे रूट पर सख्ती से अमल किया जायेगा। महाकुंभ में बसंत पंचमी के दिन वन वे ट्रैफिक व्यवस्था को सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है। श्रद्धालुओं के लिये आसान यातायात और अत्याधिक संख्या होने पर ट्रैफिक नियंत्रित करने के लियिे प्रमुख मार्गो पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है। अधिकतर पांटून पुलों पर आवागमन जारी रहेगा और साथ ही स्नान करने वाले घाटों पर भीड़ को काबू करने के लिये अतिरिक्त पुलिस बल और बैरिकेडिंग की व्यवस्था की गयी है।

