बड़ा झटका लगा बृजभूषण को नेशनल चैम्पियनशिप के कई खिलाडि़यों ने किया बहिष्कार, जंतर-मंतर पर पहुंचकर कर रहे हैं खिलाडि़यों का समर्थन

नई दिल्ली. भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी के सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अब कई खिलाडि़यों ने मोर्चा खोल दिया है। इनमें वह खिलाड़ी भी है। जो गोंडा के नंदिनी नगर स्थित कुश्ती स्टेडियम में नेशनल चैम्पियनशिप खेलने गये हैं। हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के कई ऐसे भी खिलाड़ी हैं जिन्हें बिना मैच खेले ही वापिस लौट रहे हैं।

आधा दर्जन से अधिक खिलाड़ी बिना मैच खेले ही वापिस जा रहे हैं। इन खिलाडि़यों का कहना है कि इस स्वेच्छा से मैच नहीं खेल रहे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे रेसलर खिलाडि़यों के समर्थन में बिना खेले वापिस जा रहे हैं। हम पहले जंतर-मंतर पर जायेंगे औरे उसके बाद घर चले जायेंगे। गौरतलब है कि नंदिनी नगर में शनिवार से नेशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता हैं। इस नेशनल चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिये महाराष्ट्र, हिमाचल, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश सहित कई प्रदेशों के खिलाड़ी आये हुए हैं। शुक्रवार को सांसद बृजभूषण शरण सिंह इन खिलाडि़यों से मिलने के लिये पहुंचे थे। इस बीच बृजभूषण शरणसिंह ने नेशनल चैम्पियनशिप प्रतियोगिता की तैयारी का जायजा लेते हुए कहा था कि एथलीट मेरे साथ हैं।

