Newsराजनीतिराज्य

फेसबुक पर राजनीतिक पोस्ट अपलोड करने पर सुनील गुप्ता निलंबित

आलमपुर. सोशल मीडिया पर राजनीतिक पोस्ट डालने के मामले में भिण्ड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने गुरूवार-शुक्रवार की देर रात को कृषि विभाग लहार में पदस्थ सुनील कुमार को निलंबित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार लहार कृषि विभाग में पदस्थ ग्रेड-2 सुनील गुप्ता की ओर से 2 दिन पहले फेसबुक पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह की तरफ से किये जा रहे प्रदर्शन के बैनर की फोटो पोस्ट की गयी थी।
इसके पहले भी सुनील गुप्ता अनेक बार फेसबुक पर राजनीतिक पोस्ट कर चुके थे। भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने सुनील गुप्ता के इस कृत्य को मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण 1965 का उल्लंघन मानते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और इसके साथ ही सुनील गुप्ता को उपसंचालक किसान कल्याण कार्यालय भिंड अटैच कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *