फिर ले रही मोहन सरकार 5 हजार करोड़ रूपये कर्ज, MP पर पहले से 4,21 करोड़ रूपये का कर्ज

भोपाल. वित्तीय वर्ष 2024-25 शुरू हुए अभी एक महीने ही निकला है और मोहन यादव सरकार ने एक बार से कर्ज लेने की तैयारी कर ली है। अप्रैल माह में सरकार ने कोई कर्ज नहीं लिया। लेकिन मई की शुरूआत में ही 5 हजार करोड़ रूपये का कर्ज 2 किश्तों में लिया जायेगा। यह कर्ज रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से लिया जा रहा है। इसकी प्रक्रिया 6 मई को पूरी होगी। जबकि भुगतान 7 मई को किया जायेगा।
12 और 14 वर्ष की अवधि के होेंगे दोनों कर्ज
वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों कर्ज लम्बे अवधि के होंगे। पहली किश्त 2,500 करोड़ रूपये की है। जिसे 12 साल की अवधि के लिये लिया जायेगा। इसका भुगतान 7 मई 2037 को किया जायेगा। वहीं, दूसरी किश्त भी 2500 हजार करोड़ रूपये की है। जो 14 वर्ष की अवधि के लिये होगी और इसे 7 मई 2039 का अदा किया जायेगा।
राज्य सरकार ने दावा किया है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राज्य को 12,487,78 करोड रूपये का राजस्व अधिशेष (रेवेन्यू सरप्लस) प्राप्त हुआ है। उस दौरान सरकार की कुल आय 2,21,538,27 करोड़ रूपये रहा है। वहीं, चालू वित्त वर्ष 2024-25 में संशोधित अनुमान के मुताबिक राज्य की आमदनी 2,62,009,01 करोड़ रूपये आंकी गयी है। यानी नये वित्त विर्ष में भी 1,25,91 करोड़ रूपये का राजस्व अधिशेष बताया गया है।
मार्च में ही लिया 20,400 करोड़ का कर्ज
बता दें कि बीते वित्तीय वर्ष 2024-25 में सरकार ने कुल 61,400 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। इसमें से अकेले मार्च महीने में ही 20,400 करोड़ रुपए का कर्ज उठाया गया था, जो किसी भी एक माह में लिया गया सर्वाधिक ऋण है।

