फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मिला 241 रन का लक्ष्य
अहमदाबाद. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 240 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 241 रनों का टारगेट रखा। भारत के लिए केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 66 रन बनाए। विराट कोहली ने 54 रन बनाए। इसके अलावा कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।
49 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 232/9
49 ओवर के बाद टीम इंडिया का स्कोर 232 रन 9 विकेट के नुकसान पर है। मोहम्मद सिराज (8 रन) और कुलदीप यादव (9 रन) क्रीज पर मौजूद हैं। सूर्यकुमार यादव (18 रन) बनाकर पवेलियन लौटे।

